औरैया: जयेष्ठ अमावस्या के दिन सुहागन महिलाओं ने मंदिर और वट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की लंबी आयु की कामना की
वट सावित्री व्रत और ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर शनिवार को सुबह 7 बजे से सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ श्रद्धा और उत्साह से पूजा-अर्चना की। इस बार वट सावित्री व्रत के साथ शनि जयंती का दुर्लभ संयोग बनने से पर्व का महत्व और बढ़ गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह शुभ योग कई वर्षों बाद बना है जिसे अत्यंत फलदायी माना जा रहा