टिकारी प्रखंड के केसपा पंचायत स्थित मध्य विद्यालय केसपा में रविवार को मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह हम सेक्युलर के वरिष्ठ नेता डॉ अनिल कुमार ने किया। स्वास्थय जाँच शिविर में चिकित्सक डॉ टी शर्मा और डॉ गुंजन कुमार सहित कई चिकित्सकों ने सैकड़ों ग्रामीण की स्वास्थ्य की मुफ्त जाँच कर परामर्श प्रदान किया।