मेरठ: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मामी ने भांजी की फोटो सोशल मीडिया पर की अपलोड, कॉल गर्ल बताकर लिखा रेट
Meerut, Meerut | Jul 13, 2024 थाना लिसाड़ी गेट पहुंची भांजी ने बताया कि,उसके मामा और मामी में अकसर विवाद रहता है। जिसके बाद मामी ने उसको बदनाम करने के लिए उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर डालकर उसको कॉल गर्ल बताया है। फोटो के ऊपर रेट भी लिखे गए हैं। भांजी का कहना है मामी की इस हरकत से उसकी बहुत बदनामी हो रही है। अब भांजी ने थाना पुलिस को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है।