मेरठ: अवैध हथियारों के साथ युवक का वीडियो वायरल, लोहियानगर क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो
Meerut, Meerut | Jul 13, 2024 मेरठ में एक युवक का अवैध हथियारों के साथ वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में दबंग युवक को अवैध हथियारों के साथ देखा जा सकता है। वायरल वीडियो लोहियानगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश में जुट गई।एसपी सिटी का कहना है कि,वीडियो के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।सख्त कार्रवाई की जायेगी।