बेगूसराय: कार्यालय कक्ष में DM ने लगाया जनता दरबार, 61 फरियादियों की सुनी फरियाद
कार्यालय कक्ष में DM श्रीकांत शास्त्री ने जनता दरबार का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे किया. इस दौरान कुल 61 फरियादियो की फरियाद सुनी. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि विवाद, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, राजस्व प्रशासन एवं अन्य विभागीय शिकायत से संबंधित कुल 61 आवेदन प्रस्तुत किए.