मनसाही कुरेठा से पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए 12.375 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसको लेकर मनसाही पुलिस ने शनिवार की संध्या लगभग 07 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि सरवन कुमार पिता लक्ष्मी यादव साकिन कुरेठा थाना मनसाही को गुप्त सूचना पर 12.375 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।