फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद के व्यापारियों ने आसफाबाद में नगर निगम टैक्स वसूली का विरोध किया, 25 मार्च को बाजार बंद रखने का निर्णय
आसफाबाद में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, बाजार समिति आसफाबाद की बैठक में शनिवार दोपहर तीन बजे क़रीबन व्यापारियों ने नगर निगम अधिकारियों पर जबरन टैक्स वसूली और तानाशाही का आरोप लगाया। व्यापारियों का कहना है कि 2014 से बिना नोटिस के टैक्स लिया जा रहा है, जबकि नगर निगम 2017 में बना था। व्यापारियों ने 25 मार्च को आसफाबाद बाजार पूरी तरह बंद कर विरोध करेंगे।