फिरोज़ाबाद: जिला मुख्यालय पर सदर विधायक मनीष असीजा ने 100 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल और 9 जोड़ी बैसाखियों का किया वितरण
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश की सौजन्य से विधायक सदर मनीष असीजा के प्रयासों से 100 दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकिल उपकरणों संग नौ जोड़ी वैशाखियो का वितरण शनिवार दोपहर एक बजे क़रीबन जिला मुख्यालय दबरई पर किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा रहे। उनके द्वारा सभी दिव्यांगजनो को ट्राई साइकिल व वैसाखी का वितरण किया गया।