कुशलगढ़: कुशलगढ़ में मानसून की पहली दस्तक, झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले
कुशलगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे मानसून की पहली बारिश ने दस्तक दी। आधे घंटे तक हुई झमाझम वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली तथा मौसम सुहावना हो गया। दो दिन से छाए काले बादलों के बाद हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया और बच्चों ने भीगकर बारिश का आनंद लिया। समय पर हुई वर्षा से किसानों में भी उत्साह देखा गया। किसानों का कहना है कि