महाराजगंज: खैरहनी के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो भाई गंभीर रूप से घायल, दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
20 अप्रैल सोमवार शाम 4:00 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों भाई रायबरेली की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। सवार दोनों भाई गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार बाल बाल बच गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को बछरावां अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।