चोपन थाना की साइबर टीम ने धोखाधड़ी का शिकार हुए एक व्यक्ति के ₹1,88,127/- सफलतापूर्वक वापस कराए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों की धनराशि की रिकवरी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।