निघासन: रकेहटी कस्बे में उत्तराखंड कैंची धाम स्थापना दिवस पर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा, भंडारे में हजारों लोगों की भीड़
लखीमपुर खीरी जिले की निघासन तहसील क्षेत्र के रकेहटी कस्बे में सोमवार को उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। अनिल पीसीओ के सामने आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।