उदयपुर: NH130 स्थित डांडगांव में तेल टैंकर पीछे लुढ़ककर होटल के भट्टे में घुसा, नीचे दबा बुलेट वाहन, पुलिस ने संभाला मोर्चा
उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहा एक तेल टैंकर ग्राम डांडगांव में हादसे का शिकार हो गया। घटना दोपहर करीब 11:30 बजे की है। जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक सड़क किनारे स्थित एक होटल में नाश्ता करने के लिए रुका था। इसी दौरान टैंकर अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा और करीब 200 मीटर पीछे जाकर दूसरे होटल, अतुल के भट्ठे में जा घुसा।