भोगांव: बेवर में कंटेनर की आपसी भिड़ंत में चालक केबिन में फंसा, ग्रामीणों ने मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला
बेवर थाना क्षेत्र में जखा ग्राम के मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक केबिन के अंदर ही फंस गया।