उज्जैन शहर: रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला में ₹30 लाख की लागत से मां मंदिर का निर्माण शुरू
नगर निगम द्वारा रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला में 30 लाख रुपये की लागत से “मां मंदिर (गौ माता पूजन स्थल)” का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। इसका भूमि पूजन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। मंदिर परिसर में पूजन स्थल के साथ परिक्रमा पथ भी बनाया जाएगा। निगम सभापति यादव ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के निर्देश दिए।