दरभंगा: मरणोपरांत नेत्र दान करने वाले परिवार को दधीचि देहदान समिति ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
दरभंगा के मिर्जापुर में दधीचि देहदान समिति के द्वारा मरणोपरांत स्वर्गीय ओम प्रकाश सराफ के द्वारा किए गए नेत्रदान को लेकर उनके परिवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बता दे कि स्व. ओम प्रकाश सराफ ने अपना नेत्रदान किया था । जिससे दो लोगों की जिंदगी को रोशनी मिली है। इस सभी बातों की जानकारी रविवार की शाम 4:00 बजे दधीचि देहदान समिति के द्वारा दी गई।