पुवायां: शाहजहांपुर में बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर, दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल
शाहजहांपुर के पुवायां-बंडा रोड पर टकेली मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बंडा थाना क्षेत्र के हसनापुर चक्की निवासी अजय कुमार अपनी ससुराल मजीदापुर से वापस घर लौट रहे थे, तभी सामने से आए ई-रिक्शा उनकी बाइक के टक्कर हो गई इस सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।