सिद्धमुख: सादुलपुर में तूफान ने मचाई तबाही, इन्दासर-मिठ्ठठी रेडू की रोही में 100-150 पेड़ धराशायी, बिजली पोल टूटे
Sidhmukh, Churu | Jun 29, 2026 सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र में आए तेज तूफान ने कई गांवों में कहर बरपा दिया। पहाडसर, ढंढाल, मिठी रेडू और लुटाणा सहित आसपास के इलाकों में तूफान के साथ हल्की बरसात हुई। वही हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए और पोल टूटने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। ग्रामीणों के अनुसार इन्दासर और मिष्ठी रेडू की रोही में तूफान का असर सबसे ज्यादा रहा।