सबलगढ़: 57वें दिन भी जारी जनहित सत्याग्रह: सीएमओ मेडिकल अवकाश पर, पार्षदों ने लगाया जवाबदेही से बचने का आरोप
57वें दिन भी जारी जनहित सत्याग्रह: सीएमओ मेडिकल अवकाश पर, पार्षदों ने लगाया जवाबदेही से बचने का आरोप सबलगढ़। नगर पालिका परिषद सबलगढ़ में नगर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों में पारदर्शिता तथा आरटीआई के माध्यम से मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर पार्षदों का जनहित सत्याग्रह लगातार 57वें दिन भी जारी रहा