जोकीहाट: जोकीहाट में सीमेंट-बालू लदा ट्रैक्टर पोखर में पलटा, चालक और मजदूर ने तैरकर बचाई जान
जोकीहाट थाना क्षेत्र के बगडहरा के पास सीमेंट और बालू से लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गहरे पोखर में पलट गया। चालक और मजदूर ने तैरकर अपनी जान बचाई, जबकि ट्रैक्टर और पूरा सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो गया। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया।