पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया की भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओम प्रकाश मीणा के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए साइबर ठगीं के मामले में करीब 8 माह से फरार चल रहे आरोपी साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही को अंजाम देते हुए आरोपी के कब्जे से दो फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। मंगलवार रात 8 बजे पुलिस ने किया प्रेस नोट जारी।