दुर्गाकुंड स्थित सीएमओ कार्यालय पर अतुल गुप्ता की मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर NHM कर्मचारियों ने किया धरना
वाराणसी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारियों ने कार्यस्थल पर हो रही अनियमितताओं, अमर्यादित व्यवहार और ब्लॉक अकाउंट मैनेजर स्व. अतुल कुमार गुप्ता की संदिग्ध मृत्यु की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया।