बनमनखी: तेज रफ्तार ट्रक और मक्का लदे ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
सरसी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेट हाईवे-77 पर चंपावती पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक और मक्का लदे ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मक्का लदा ट्रैक्टर सड़क किनारे पलट गया और उस पर लदा सारा मक्का सड़क पर बिखर गया। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुब