सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर मंगलवार को 1 दिन के दौरे पर सीकर आए।मंगलवार दोपहर 2:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार चेलासी गांव स्थित CIS में आयोजित विजय उत्सव कार्यक्रम में राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर ने शिरकत की और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इससे पूर्व सीकर पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।