झांसी: पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच कल ध्यान चंद्र स्टेडियम में होगा 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष हॉकी का खिताबी मुकाबला
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इनमें पहला सेमीफाइनल मैच हॉकी मध्य प्रदेश व मणिपुर हॉकी एवं दूसरा हॉकी पंजाब व उत्तर प्रदेश हॉकी टीम के मध्य खेला गया। इसमें हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी पंजाब टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।