झांसी: अंबाबाय में दलित समाज के लोगों ने मनाई अंबेडकर जयंती, युवाओं ने बांटे 'रॉयल चमार' के स्टीकर, बने चर्चा का विषय
Jhansi, Jhansi | Apr 14, 2025 झांसी जिले में संविधान सभा की मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान कई संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रैलियां भी निकालीं। इसी कड़ी में झांसी के अंबाबाय में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर युवाओं ने गाड़ियों पर लगाने वाले स्टिकर भी बांटे, जो अब झांसी में चर्चा का विषय बन गए हैं।