जशपुर: वन धन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, दोना-पत्तल निर्माण से बढ़ रही है आमदनी
जशपुर वनमंडल अंतर्गत बगीचा वनपरिक्षेत्र के कुटमा गांव में वन विभाग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। वन धन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की महिलाओं को दोना-पत्तल निर्माण का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। मीनू लक्ष्मी स्वसहायता समूह की 10 महिलाएं इस योजना से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। महिलाएं जंगल