विदिशा नगर: शिक्षा में सहयोग की मिसाल, सात वर्षों से रियायती दर पर कॉपी-किताबें बांट रहा जैन मिलन
जैन मिलन विदिशा द्वारा विद्यार्थियों को रियायती दर पर कॉपी-किताबें उपलब्ध कराने का अभियान लगातार सात वर्षों से संचालित किया जा रहा है। संस्था हर वर्ष जून माह में जरूरतमंद एवं सामान्य परिवारों के बच्चों को लागत मूल्य पर अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराती है। बुधवार सुबह 11 बजे संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ती महंगाई के बीच शिक्षा का खर्च जायदा होता है।