मोहनिया: ठंड ने दी दस्तक, घने कुहासे के कारण पटना मोड़ पर दो सड़क दुर्घटनाएं, कार का एयर बैग खुलने से बची जान
रविवार से कैमूर में ठंड ने भी दस्तक दे दी है ऐसे में काफी घना कुहासा छाया हुआ है दिल्ली कोलकाता हाईवे पर गाड़ियों को लाइट जला कर चलना पड़ रहा है,मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के समीप रविवार की सुबह 6:00AM बजे आगे से रही ट्रक में कार ने पीछे से टक्कर मार दी हालांकि एयर बैग खुलने के कारण कार सवार बाल बाल बच गए,वही एक पिकअप डिवाइडर पर चढ़ गई।