करेरा: दिनारा अशोक होटल के सामने बाइक-स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल, एक की हालत गंभीर
क्षेत्र के दिनारा कस्बे में बुधवार रात्रि करीब 8 बजे अशोक होटल के पास गैस एजेंसी के सामने एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तत्काल सहायता के लिए पहुंच गए।