बालाघाट: बालाघाट में ट्रांसफार्मर खराब, 4 घंटे तक छाया रहा अंधेरा
बालाघाट शहर के प्रेमनगर और मोतीनगर क्षेत्रों में बुधवार रात करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। बुधवार गुरुवार की रात 9 बजे से देर रात 1 बजे तक चले ब्लैकआउट से लोगों को भीषण गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर स्थित गायत्री मंदिर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से विद्युत आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी की टीम ने ख