गिरिडीह: नगर थाना के कर्बला रोड स्थित शिव मंदिर गली में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट,4 लोग घायल,सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
नगर थाना क्षेत्र के कर्बला रोड स्थित शिव मंदिर गली में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज बुधवार को 10 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था।घायलों में मनोज कुमार उनके पिता वकील राम ,माता प्रेमलता देवी और संजय कुमार शामिल हैं।