सैफई: सैफई क्षेत्र के टिमरूआ टोल प्लाजा के कर्मचारी ने मैनेजर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए, ऑडियो-वीडियो हुआ वायरल
Saifai, Etawah | Mar 29, 2026 सैफई छेत्र के टिमरूआ टोल प्लाजा कर्मचारी ने मैनेजर पर उत्पीड़न के आरोप लगाए और ऑडियो वीडियो हुआ वायरल आपको बताते चले आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टिमरूआ टोल प्लाजा पर तैनात एक कर्मचारी ने मैनेजर पर मानसिक उत्पीड़न और गाली-गलौज के आरोप लगाए हैं। पीड़ित राघवेंद्र जैन ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।