रानीगंज: निर्जला एकादशी पर बेलखरनाथ धाम में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक, ब्राम्हणों को कराया गया फलाहार
पौराणिक शिव धाम बाबा बेलखरनाथ में गुरुवार को निर्जला एकादशी पर शिवभक्तों ने आस्था के साथ जलाभिषेक किया। सुबह कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए शिव धाम पहुंचे। भक्तों ने भगवान शिव का काला तिल, शमी, धतूरा, भांग और बिल्व पत्र से विधिवत पूजन-अर्चन किया। निर्जला एकादशी पर