तुरकौलिया: रघुनाथपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
रघुनाथपुर पुलिस हत्या का प्रयास करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार 3 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के हरदिया का रंजन कुमार है। जिसके ऊपर स्थानीय थाना में कांड संख्या 131/25 दर्ज था। आरोपी के द्वारा चाकू मलर कर घायल करने का आरोप था। गुप्त सूचना के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है।