सीतापुर: बड़ागांव के पास भैंस को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटी, पति और पत्नी दोनों घायल
जनपद के बड़ागांव के पास भैंस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सड़क पर पलट गई। पलट जाने के चलते पति और पत्नी दोनों घायल हो गए नजदीकी अस्पताल में कराया गया भर्ती महिला की हालत बिगड़ देख जिला अस्पताल में लाकर मंगलवार को शाम को भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है।