जानसठ: ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा मार्ग पर अनियंत्रित होकर 2 बाइकों की आपस में हुई टक्कर, एक व्यक्ति की हुई मौत और 2 लोग हुए घायल
ककरौली क्षेत्र के बेहड़ा मार्ग पर सोमवार 6:00 दिन छिपते ही उस समय सड़क हादसा देखने को मिला,जब तेज रफ्तार के चलते दो बाइको की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार एक युवक सोनू की दर्दनाक मौत हुई तो वही कार्तिक और राजा नामक दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए,पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए कराया भर्ती। मृतक युवक का कराया पीएम।