जानसठ: भोपा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार, बरामद हुए दो तमंचे, चार कारतूस और आभूषण
थाना भोपा पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर दबिश के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है,SSP अभिषेक सिंह के निर्देश में थाना भोपा पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3:00 के आसपास तीन शातिर बदमाश हर्ष,मिंटू और अंकुल को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो तमंचे चार कारतूस और चोरी किए हुए आभूषण बरामद किए गए पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेजा।