परिहार: झपहा उर्दू विद्यालय में सुरक्षित शनिवार पर स्वच्छता जागरूकता
मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार के अवसर पर मध्य विद्यालय झपहा उर्दू में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाथ धुलाई, खुले में शौच से होने वाले नुकसान और मल के सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई। फोकल शिक्षक मौलाना अशफाक मिस्बाही ने बताया कि साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने से बैक्टीरिया व वायरस नष्ट हो