जसवंतनगर: मॉडल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में आईं 5 शिकायतें, मौके पर किसी भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ
मॉडल तहसील सभागार में सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने की। इस दौरान कुल पांच फरियादियों की शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने सभी प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए।