बनकटा थाना क्षेत्र के नोनार पांडेय गांव के रहने वाले बिट्टू गुप्ता सोमवार के सुबह 6:00 बजे घर लौट रहे थे। भठवा पांडेय गांव के पास ट्राली का अगला पहिया निकालकर उनके बाइक से टकरा गया ।जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया ।वही परिजनों को सूचना दे दी।