मोहनिया: भरखर के समीप ट्रक से टकराई बाइक, चार घायल, इलाज के बाद तीन को हायर सेंटर रेफर किया गया
Mohania, Kaimur | Apr 21, 2026 मोहनिया थाना क्षेत्र के भरखर के समीप ट्रक के पिछले हिस्से से बाइक टकरा गई जिससे बाइक सवार चार लोग घायल हो गए घटना मंगलवार संध्या 5:30PM बजे की बताई जा रही है जहां अनुमंडल अस्पताल में इलाज के बाद तीन को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया,सूचना पर अस्पताल पहुंची जिप सदस्य गीता पासी ने भी घायल का हाल जाना।