तारानगर में नहर सहित विभिन्न मांगों को लेकर गुरूवार को तारानगर तहसील के विभिन्न गावों के किसान आईजीएनपी कार्यालय तारानगर में धरने पर बैठे,जहां प्रशासन से पहले दौर की वार्ता विफल होने पर निर्णय लिया गया कि 27 जनवरी को तारानगर तहसील क्षैत्र के गांवों के किसान पुन: किसान महापंचायत करेंगे।इसी दौरान माँगों लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।