शनिवार को रात ग्यारह बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर परिवहन और पुलिस विभाग ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्यवाही में ओवरलोड 04 डम्पर और 02 पिकअप को (सीज) किया गया है। वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह अभियान अनधिकृत रूप से चल रहे यात्री और मालवाहक वाहनों के खिलाफ था।