मांझी: मांझी बाजार में अनियंत्रित गैस गाड़ी का कहर, कुत्ते की मौत, एक व्यक्ति बाल-बाल बचा
Manjhi, Saran | May 31, 2026 मांझी नगर पंचायत के थाना बाजार पर रविवार की दोपहर करीब 1:00 एक अनियंत्रित गैस लदी गाड़ी ने एक कुत्ते को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई । हादसे के दौरान पास से गुजर रहा एक व्यक्ति भी दुर्घटना के चपेट में आने से बाल बाल बच गया ।घटना के बाद चालक गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।