शाहपुरा उपखंड के ग्राम सरदारपुरा में पंचायत पुनर्गठन प्रक्रिया को लेकर सोमवार को बड़ा विरोध देखने को मिला। सैकड़ों ग्रामीण अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नवसृजित पंचायत सांखलिया के गठन पर आपत्ति जताते हुए पंचायत मुख्यालय सरदारपुरा में स्थापित करने की मांग रखी।