फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खजुहा कस्बे में गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दो दिन पहले आत्महत्या करने वाले लेखपाल सुधीर कुमार कोरी के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि एसआईआर के दबाव में पूरे प्रदेश में अब तक कई कर्मचारी आत्महत्या कर चुके है। लोकतंत्र का गला घोट जा रहा है। कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।