बालाघाट: खाद के बढ़े दामों पर किसानों का हल्ला, सालेटेका सोसायटी में प्रदर्शन
बालाघाट जिले की सालेटेका सहकारी सोसायटी में 29 जून की दोपहर 2 बजे क़रीब किसानों ने खाद की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान गर्जना संगठन के बैनर तले एकत्रित किसानों ने सरकार से खाद के दाम कम करने और किसानों को राहत देने की मांग की। इस दौरान सोसायटी प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा गया।खरीफ सीजन के बीच खाद की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों में नाराजगी