गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल रोड वार्ड 5 में गुरुवार को लगभग 2:00 बजे घर में अचानक युवक को करंट लग गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल युवक को लेकर गोहद अस्पताल पहुंचे।जहां डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।तदुपरांत गोहद अस्पताल में गंभीर हालत देखते हुए परिजन निजी वाहन से ग्वालियर ले गए।