मोदीनगर: तेल मिल गेट के सामने नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तेल मिल गेट के सामने नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव क्षत-विक्षत हालत में है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि बुधवार रात करीब 7 बजे तेल मिल गेट के सामने नाले के पास कुछ लोग निकल रहे थे। इस बीच उनकी नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।